जेल से खुश है मुग्धा गोडसे

फिल्म फैशन में मुग्धा को तीन अभिनेत्रियों के साथ काम करना था पर अब इस फिल्म में उन्हें एकमात्र हिरोइन के रूप में चुना गया है। इस फिल्म में वे नील की प्रेमिका की भूमिका में है।
मुग्धा ने बताया, मैं जेल में अपनी भूमिका से बहुत खुश हूं, इस फिल्म में मुझे मुख्य हिरोइन का काम मिला है। पिछली फिल्म में जहां मैं एक समलैंगिक की पत्नी बनी थी वही यहां मुझे एक अच्छा सा ब्यायफैंड मिला है ( हंसते हुए)।''
मधुर भंडारकर यथार्थपूर्ण फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है। इस फिल्म से वे जेल के जीवन को दिखाने की कोशश करेंगे। मुग्धा ने कहा,'' मुझे खुशी हो रही है कि मधुर ने मुझ पर भरोसा किया, वहीं नील के साथ काम करना भी काफी सुखद रहा। मैं और नील ने एक ही समय में अपना फिल्मी करियर शुरू किया है।''
जेल नील नीतिन मुकेश मधुर भंडारकर मुग्धा गोडसे jail madhur bhandarkar mugdha godse neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications