'जेल' से छुट्टी लेकर वोट देंगी मुग्धा
फिल्म फैशन से लोकप्रिय होने वाली माडल मुग्धा गोडसे एक जागरूक नागरिक है। फिल्म जेल की शुटिंग में व्यस्त मुग्धा ने निर्देशक मधुर भंडारकर से वोट देने के लिए पहले से ही छुट्टी ले ली है।
मुग्धा पुणे की निवासी है। पुणे में मतदान के दिन मुग्धा वोट देने के लिए मौजूद रहेंगी। मधुर ने मुग्धा की बात मान ली है। मधुर ने कहा है कि वे वोटिंग के दिन सुबह घर के लिए निकलेंगी और दोपहर तक वोट देकर वापस शुटिंग पर पहुंच जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











