मुग्धा का डरावना अनुभव

अपना अनुभव बताते हुए मुग्धा कहती हैं कि मॉडलिंग के दिनों में उन्हें एक बार डरावना अनुभव हुआ था। उन्होंने होटल के कमरे में एक अदृश्य लड़की को फोन पर बात करते सुना था।
मुग्धा कहती हैं, "एक बार मैं बहुत डर गई थी। उन दिनों मैं मॉडलिंग कर रही थी। फ्रैंकफर्ट में मैं अन्य लड़की के साथ एक होटल के कमरे में ठहरी थी। काफी थका होने के कारण हम जल्दी ही सो गए लेकिन 2.30 बजे मुझे एक लड़की की आवाज सुनाई दी जो फोन पर बात कर रही थी। मैंने उठकर उससे कहा कि वो बाहर जाकर फोन पर बात करे क्योंकि मैं सो नहीं पा रही हूं, इस पर उसने कहा कि वह भी मुझसे यही कहना चाह रही थी और उसका फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था।"
मुग्धा ने बताया, "हम दोनों बेहद डर गईं और हमने बत्ती जलाने की कोशिश की लेकिन बत्ती जली ही नहीं। इसके बाद हमने किसी के कदमों की आहट महसूस की। हमने फौरन होटल के रिस्पेशन पर संपर्क करके कमरा बदलने का अनुरोध किया। दूसरे कमरे में पहुंचकर ही हम चैन की सांस ले सकीं।"
इसके बावजूद 24 वर्षीया मुग्धा का कहना है कि उन्हें अकेले बैठकर डरावनी फिल्में देखना पसंद है। मुग्धा ने सबसे पहले अपना जलवा 'फैशन' में दिखाया था, फिर 'ऑल दी बेस्ट' और 'जेल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मुग्धा अब एक डरावनी फिल्म 'हेल्प' में नजर आएंगी।
'हेल्प' में मुग्धा एक ऐसे फिल्म निर्माता की पत्नी का किरदार निभा रही हैं जो डरावनी फिल्में बनाता है। इसमें मुग्धा के साथ बॉबी देओल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











