हर तरह के रोल करना चाहती हैं मुग्धा

मुग्धा ने कहा, "मैं विभिन्न विधाओं की फिल्मों के साथ प्रयोग करना चाहती हूं। मैं हास्य, एक्शन और रोमांटिक फिल्में करना चाहती हूं। मैं एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहती।"
निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में मॉडल का किरदार निभाने के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी मुग्धा को इसके बाद इसी तरह के किरदारों के लिए कई प्रस्ताव आए थे।
सोच-समझकर किरदार चुनने वाली इस 24 वर्षीया अदाकारा का कहना है, "मुझे नहीं पता कि कब सही अवसर मिलेगा। हमेशा निर्देशक और पटकथा ही महत्वपूर्ण नहीं होते, मैं उस किरदार को भी महत्व देती हूं जो मुझे करना है। यदि मुझे महसूस होता है कि मैं इस किरदार में जचूंगी तो मैं उसके लिए हां कह देती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications