मुदस्सर अजीज की 2XL में सोनाक्षी सिन्हा के साथ बन गई अक्षय कुमार की जोड़ी? जल्द शुरु होगी शूटिंग!
सुपरस्टार अक्षय कुमार भले ही कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं लेकिन अभी वो लगातार किसी ना किसी नई फिल्म को साइन करते रहते हैं। इस समय उनको लेकर एक और खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस बार उन्होने मुदस्सिर अजीज की फिल्म साइन की है और काफी जल्दी इसकी शूटिंग भी शुरु कर देंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं और एक बार फिर से दोनों सितारे साथ में काम करते नजर आने वाले हैं, फिल्म का नाम 2xl है।
हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तो तय है कि अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा काफी बड़ा धमाका करने वाली हैं।

अक्षय कुमार को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो 'ओह माय गॉय' के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। खबरें थीं कि इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे।

कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं
इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैँ। अमित रॉय के निर्देशन में बन रही ये फिल्म फिर से किसी बड़े मुद्दे पर आधारित होने वाली है। खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए 15 दिनों का समय लॉक कर लिया है।

अगला प्रोजेक्ट
एक बार फिर से 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय गॉड यानि की भगवान का किरदार निभाएंगे और इसके पहले भी उन्होने ऐसा ही रोल किया था। 'ओह माय गॉड 2' को अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आने वाली फिल्में
खास बात है कि पंकज त्रिपाठी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में काम कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इन फिल्म में पृथ्वीराज, अतरंगी रे, रक्षाबंधन, सूर्यवंशी और रामसेतु जैसी फिल्में शामिल हैं।

थिएटर्स पूरी तरह से खुले नहीं हैं
सूर्यवंशी की शूटिंग तो काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी है लेकिन फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है क्योंकि थिएटर्स पूरी तरह से खुले नहीं हैं। इसके अलावा रामसेतु और अतरंगी रे को लेकर वो शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही रक्षाबंधन भी कर रहे हैं।

कई फिल्में साल में
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो कई फिल्मों के साथ एक साल में नजर आते हैं और फैंस उनकी फिल्म हर दो महीने में एक बार तो जरूर देख ही लेते हैँ।

बेल बॉटम
हालांकि कोरोना काल के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है और कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। आखिरी बार वो फिल्म बेल बॉटम में नजर आए थे लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications