..................... Much Awaited Movie 'Krrish 3' release date advanced to Nov 1 - Hindi Filmibeat

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर आयेगा सुपरहीरो 'कृष 3'

साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है राकेश रोशन निर्मित फिल्म 'कृष 3'। उसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बढ़िया खबर है कि अब उनकी फिल्म 'कृष 3' 3 की जगह 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए राकेश रोशन ने कहा कि यह फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों का निर्णय था कि फिल्म एक नवंबर को प्रदर्शित होनी चाहिए।

मैं उनसे सहमत हूं, इसलिए अब फिल्म एक नवंबर को प्रदर्शित होगी।"दीवाली तीन नवंबर को है। यह रविवार का दिन है। उन्होंने कहा, "दीवाली रविवार के दिन होगी, इसलिए फिल्म को उससे पहले प्रदर्शित करना अच्छा है।"

मालूम हो कि रिलीज होने से पहले ही यू ट्यूब पर आपका पसंदीदा हीरो कृष 3 हिट हो गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस फिल्म का ट्रेलर जो कि 5 अगस्त को रिलीज किया गया था, उसे मात्र पांच दिन में यूटयूब पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख लोगों ने देख लिया था जो कि अपने आप में अनोखी और बड़ी बात थी।

एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। तो वहीं पहली बार आपको सुपरहीरो की फिल्म में कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रूप में दिखायी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने चार किलो वजन कम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X