TRAILER: फुल ऑन मस्ती.. धमाल.. 2017 की सुपर कॉमेडी फिल्म..
काफी गंभीर फिल्में देख लीं.. अब बारी है कॉमेडी की। साल की सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखकर ही कहा जाता है कि यह फुल ऑन मस्ती भरी होगी।
साथ ही अनिल कपूर का जलवा.. ऊफ्फ.. पूरे ट्रेलर में आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते। वहीं, कई सीन्स में तो अनिल बाकी स्टार्स पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
27 जुलाई को रिलीज होने वाली ये फिल्म दो भाईयों की कहानी- करण और चरण। एक भाई लंदन में पला बढ़ा है.. जबकि दूसरा चंडीगढ़ में। वहीं, इनके चाचा बने हैं अनिल कपूर.. देखना दिलचस्प होगा कि ये फैमिली दर्शकों का कितना इंटरटेनमेंट कर पाती है।
यहां देंखे फिल्म मुबारकां का ट्रेलर-
mubarakan anil kapoor arjun kapoor ileana d cruz athiya shetty मुबारकां अनिल कपूर अर्जुन कपूर इलियाना डिक्रूज अथिया शेट्टी


Click it and Unblock the Notifications