#GuruGyaan: मेरी वजह से सलमान खान कभी शर्मिंदा नहीं होंगे!

अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर सलमान खान की देन है और यही वजह है कि वो और सूरज पंचोली इस प्रेशर को काफी जीते हैं। अपनी पहली फिल्म हीरो के साथ, दोनों ही दर्शकों का दिल जीतने में फेल हो गए और तब से अथिया और सूरज दोनों के लिए ही फिल्मी सफर इतना आसान नहीं रहा।

दो साल बाद, अथिया शेट्टी अपनी दूसरी फिल्म में नज़र आ रही हैं जिसका नाम है मुबारकां। फिल्म को रिव्यू तो अच्छे नहीं मिल रहे हैं लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है।

mubarakan-actor-athiya-shetty-feels-the-pressure-being-a-salman-khan-mentee

मुबारकां एक हल्की फुल्की कॉमेडी है जिसमें अथिया अर्जुन कपूर के अपोज़िट दिखाई दे रही हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अथिया ने सलमान खान का स्टूडेंट होने पर बात की।

Recommended Video

Athiya Shetty talks about her Experience and Expectations; Watch video | FilmiBeat

उन्होंने बताया कि अगर सलमान ने मुझे लॉन्च किया है तो ये मेरे ऊपर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और मैं हर रोज़ इसलिए मेहनत करती हूं कि सलमान खान को मेरा गुरू होने पर गर्व हो सके और मैं उन्हें शर्मिंदा ना करूं।

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने भी कहा कि उनके दोनों बच्चों का करियर सलमान खान की वजह से बना है और वो इसके लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को सलमान खान ने अपनी फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। ये फिल्म जैकी श्रॉफ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक थी।

वैसे सलमान खान बॉलीवुड के लॉन्चपैड हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X