दो सुपरस्टार.. 2017 की फ्लॉप फिल्म.. फिर भी सीक्वल हो गया FINAL
2017 में आई कॉमेडी फिल्मों ने काफी बिजनेस किया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' ने.. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह थी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी। इस फिल्म में पहली बार यह रियल लाइफ चाचा- भतीजा जोड़ी साथ दिखे थे।
10 साल.. अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म.. REMAKE है फाइनल
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ऐवरेज रही थी। लेकिन निर्देशक अनीस बज्मी एक बार फिर इस जोड़ी को साथ लाने वाले हैं। जी हां, निर्देशक ने खुद कंफर्म किया है कि वह मुबारकां 2 लाने वाले हैं।

मुबारकां सीक्वल पर जल्दी ही काम शुरु कर दिया जाएगा। अनीस बज्मी ने कहा, फिल्म को जितना प्यार मिला है.. उसके बाद मैं फिर से इस जोड़ी को साथ लाना चाहता हूं। बिना चाचा- भतीजा के मुबारकां 2 अधूरी होगी।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली सीक्वल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











