बचपन की यादें अब हो जाएंगी धुंधली! MTV Music के अंत का ऐलान, कंपनी का ऐसा कदम सुनकर फैंस हैरान!

MTV

MTV shuts down music channels: एक वक्त था जब MTV हर युवा की पहली पसंद हुआ करता था। स्कूल या कॉलेज से लौटने के बाद लोग टीवी पर MTV लगाते थे, ताकि नए पॉप सॉन्ग्स और म्यूजिक वीडियोज देख सकें। लेकिन अब इस चैनल के सुनहरे दिनों को अलविदा कहने का वक्त आ गया है।

हाल ही में MTV ने ऐलान किया है कि वह अपने कई म्यूजिक से जुड़े चैनल्स को बंद करने जा रहा है। इनमें शामिल हैं - MTV 80s, MTV Music, Club MTV, MTV 90s और MTV Live।

यह सभी चैनल्स 31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में बंद कर दिए जाएंगे। यह घोषणा Paramount Global ने 12 अक्टूबर 2025 को की। हालांकि अच्छी बात यह है कि MTV HD चैनल अभी भी चलेगा और उस पर रियलिटी टीवी शो दिखाए जाएंगे- जो आजकल दर्शकों की सबसे बड़ी पसंद बन चुके हैं। अब MTV म्यूजिक वीडियोज़ की बजाय एंटरटेनमेंट और रियलिटी शोज पर ज्यादा फोकस करेगा।

आखिर MTV अपने म्यूजिक चैनल्स क्यों बंद कर रहा है?

MTV के म्यूजिक चैनल्स बंद करने की सबसे बड़ी वजह दर्शकों की बदलती आदतें हैं। पहले लोग टीवी पर म्यूजिक वीडियोज़ देखते थे, लेकिन अब TikTok, YouTube और Spotify जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने म्यूजिक सुनने और देखने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही नया म्यूजिक देखते-सुनते हैं, जिससे MTV के व्यूअर्स की संख्या लगातार घटती जा रही है।

इसके अलावा, Paramount Global ने कुछ महीने पहले Skydance Media के साथ मर्जर किया था। इस मर्जर के बाद कंपनी ने लगभग 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपये) की ग्लोबल कॉस्ट-कटिंग योजना शुरू की है। इसी के तहत अब गैर-जरूरी चैनलों को बंद किया जा रहा है।

MTV का यह फैसला एक युग के अंत (End of an Era) के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि कभी यह चैनल युवाओं के लिए ट्रेंड और म्यूजिक कल्चर का सबसे बड़ा हिस्सा हुआ करता था - और अब वह सिर्फ यादों में रह जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: mtv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X