ओह माई गॉड..पीके के बाद आए मैसेंजर ऑफ गॉड..
हिंदी सिनेमा की सोच में धीरे धीरे काफी परिवर्तन आता जा रहा है, करीब 2 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओ माई गॉड ने दर्शकों को एक नयी सोच दी, उनकी आखों पर चढ़े अँधविश्वास का परदा उठाया। हालांकि इस फिल्म को लेकर कई धर्म संगठनों ने आवाज उठाई और फिल्म का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया और कई तो फिल्म देखने के बाद काफी प्रभावित भी हुए।

इसके बाद साल 2014 में हाल ही में आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज हुई जिसमें एक बार फिर से धर्म और भगवान को लेकर कई सवालों को उठाया गया। दर्शकों के सामने कई ऐसी वास्तविकताएँ रखी गयीं जिन्हें वो अक्सर धर्म या भगवान के नाम पर उपेक्षित कर दिया करते हैं। लेकिन आमिर खान ने अपने किरदार पीके के जरिये इन बातों को इतनी खूबसूरती से परदे पर प्रस्तुत किया कि लोग बेहद प्रभावित हुए।
एक पहलू ये भी है कि कई लोगों को आमिर की फिल्म पीके रास नहीं आई क्योंकि उनके अनुसार पीके में काफी चीजें बहुत ही खुले में कह दी गयी हैं जो हम परदे के पीछे रखते हैं। अब जल्द ही गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म एमएसजी- दि मैसेंजर ऑफ गॉड रिलीज होने जा रही है जिसमें एक गुरु के बारे में दिखाया गया है जो कि खुद को भगवान मानता है और लोग भी उसे भगवान की तरह पूजते हैं।
एमएसजी भी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिरती नज़र आ रही है फिल्म के ट्रेलर व पोस्टर देखकर यही लग रहा है कि ये फिल्म कई ऐसी बातों पर आधारित है जो हमारे समाज को अँदर ही अंदर खोखला कर रही हैं। फिल्म देखने में बेहद खूबसूरत व बेहतरीन लग रही है और कहा जा रहा है कि ओह माई गॉड व पीके के मुकाबले फिल्म में भले ही बड़ी स्टारकास्ट ना हो लेकिन फिल्म का विषय व इसे बनाने का अंदाज बेहद अलग है।
यकीनन एमएसजी लोगों की सोच को एक नया पहलू देगी। हमारा समाज जो कई धर्मगुरुओं के अभिभूत होकर सच से मुंह मोड़ लेता है उनके लिये ये फिल्म जीवन परिवर्तन साबित होगी। फिल्हाल आप भी देखिये इस मैसेंजर ऑफ गॉड को और हमें बताइये कि ये ट्रेलर किन सवालों से रुबरु कराता है आपको।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/scuWiXG5bh8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











