POSTER: इस फिल्म का दूसरा नाम.. कंट्रोवर्सी.. फिर भी सीक्वल तैयार!
[बॉलीवुड न्यूज] डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की एमएसजी द मैसेंजर-2 फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया। याद दिला दें, इनकी पहली फिल्म काफी कंट्रोवर्शियल रही थी। फिल्म में राम रहीम सिंह के लुक से लेकर एक्शन तक पर सवाल उठाया गया था।

बहरहाल, फिर भी राम रहीम सिंह फिल्म के सीक्वल के साथ तैयार हैं। एमएसजी-2 अगले महीने यानि की 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। जबकि फिल्म का ट्रेलर 21 अगस्त को यू-ट्यूब पर ट्रेलर रिलीज होगा।
7 कारण, 'कंट्रोवर्शियल किंग' हैं आमिर खान
फिल्म का पोस्टर एक म्यूजिकल कंसर्ट के दौरान लॉच किया गया। बता दें, यह फिल्म आदिवासियों के जीवन पर आधारित है। साथ ही राम रहीम सिंह ने बताया है कि फिल्म में इंटरटेनमेंट फैक्टर पर पूरा ध्यान रखा गया है।
वहीं, इससे भी ज्यादा आश्चर्य वाली बात यह है कि राम रहीम दूसरी फिल्म रिलीज होने से पहले ही एमएसजी-3 की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में पुराने समय की कहानी दिखाई जाएगी। हम्मम.. अब हम कोई टिप्पणी नहीं देना चाहेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











