करण औजला विवाद में नया ट्विस्ट! पारुल गुलाटी के वीडियो पर भड़कीं मिस गोरी, बोलीं- 'औरतों को शर्मिंदा करते हैं'

Karan Aujla controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। कनाडा की रैपर मिस गोरी ने दावा किया है कि करण औजला ने अपनी शादी के बाद उनके साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया। इसके बाद इस आरोप में पारुल का नाम भी सामने आया, जिसकी वजह से मिस गोरी ने पारुल को आड़े हाथों लिया।

Karan Aujla controversy

इस मामले में फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की एक्ट्रेस पारुल गुलाटी करण औजला के सपोर्ट में सामने आईं। पारुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मिस गोरी के आरोपों को गलत बताया और उनका विरोध किया।

पारुल गुलाटी ने क्या कहा?

पारुल गुलाटी ने अपने वीडियो में बताया कि उनकी करण औजला से एक इवेंट में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत भी हुई और वे एक-दूसरे को फॉलो करने लगे। लेकिन कुछ समय बाद करण औजला ने पारुल को अनफॉलो कर दिया और अपनी फॉलोअर्स लिस्ट से भी हटा दिया।

पारुल का कहना था कि करण औजला अपनी पत्नी को खुश रखने और उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए ऐसा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि करण अपनी शादी को लेकर कितने सीरियस हैं।

मिस गोरी पर लगाया आरोप

पारुल गुलाटी ने मिस गोरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले से पता था कि करण औजला शादीशुदा हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आज के समय में गूगल के होते हुए कोई यह कैसे कह सकता है कि उसे शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। पारुल ने आरोप लगाया कि करण औजला का नाम लेकर पोस्ट करने का मकसद सिर्फ लाइमलाइट और व्यूज पाना था।

मिस गोरी का रिएक्शन

पारुल के वीडियो के बाद मिस गोरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि इसी वजह से महिलाएं अपनी बात खुलकर नहीं रख पातीं, क्योंकि लोग बिना पूरी बात समझे उन्हें जज करने लगते हैं और शर्मिंदा करते हैं। उनके मुताबिक, यह पूरा मामला उन्हें सिखा रहा है कि समाज को ऐसे मुद्दों पर कैसे खड़ा होना चाहिए।

पत्नी पलक औजला का रिएक्शन

पारुल के वीडियो पर करण औजला की पत्नी पलक औजला ने भी हल्का-फुल्का रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'Sorry haha', जिसे लोग उनके शांत और सपोर्टिव रवैये से जोड़कर देख रहे हैं।

करण और पलक की तरफ से चुप्पी

अब तक करण औजला या उनकी पत्नी पलक औजला ने इस विवाद पर कोई सीधा बयान नहीं दिया है। हालांकि, दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरीज से साफ है कि वे साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। पलक लगातार करण के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि वह इस मुश्किल वक्त में अपने पति के साथ खड़ी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: karan aujla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X