हुक्का पीते दिखे MS Dhoni, लोगों ने MC Stan को किया ट्रोल, बोले- 'छपरी के साथ रहने का नतीजा'

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बिग बॉस विजेता और रैपर एमसी स्टैन के साथ एमएस धोनी नजर आए थे। बता दें कि एक विज्ञापन के लिए दोनों साथ आए और इसके बाद से लोग माही को ट्रोल कर रहे थे कि इसके साथ आपने काम क्यों किया।
लोग एमसी स्टैन को छपरी कहते हैं और धोनी के साथ उनको देखकर लोग हैरान थे। लेकिन अब एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को हुक्का पीते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से लोग एमसी स्टैन को ही ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि छपरी के साथ समय बिताने के बाद ये हुआ है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एमएस धोनी हुक्का पी रहे हैं और धुआं बाहर निकाल रहे हैं। जिसने इस वीडियो को पोस्ट किया है वो लिखता है, ''देखा आपने एमसी स्टैन के साथ कोलैब करने का नतीजा।''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माही भाई आप ये छपरी वाले काम क्यों कर रहे हो।'' एक ने लिखा, ''उसके साथ काम ही नहीं करना था।'' एक ने लिखा है, ''संगत का असर है।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि एमएस धोनी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। धोनी वो क्रिकेटर हैं जोकि भारत के लिए दो वर्ल्डकप लेकर आए हैं।
फिलहाल वो सन्यास ले चुके हैं लेकिन इस बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आने वाले हैँ। वो चेन्नई के कप्तान बनेंगे। अब देखने वाली बात होगी इस आईपीएल टीम का परफॉर्मेंस कैसा रहता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











