#RecordTod: 2016 का ये रिकॉर्ड केवल इस फिल्म के नाम...रिलीज़ से पहले
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एम एस धोनी को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और फिल्म को लेकर काफी कयास भी लगाए जा रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई धमाके करने वाली है।
वैसे भी फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 100 करोड़ कमा लिए हैं और ट्रेड पंडितों की मानें तो रिलीज़ के बाद फिल्म 150 करोड़ कमा लेगी, लेकिन फिल्म का एक रिकॉर्ड है जो 2016 में किसी के पास नहीं है।

दरअसल, एम एस धोनी है 2016 की सबसे लंबी फिल्म और फिल्म का रन टाइम, जो सेंसर ने पास कर दिया है, वो है 185 मिनट का यानि कि 3 घंटा 5 मिनट का। इसके बावजूद दर्शक फिल्म देखने को पूरी तरह तैयार हैं।
[ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय...कहां तक पहुंचा है SCORE!]
हालांकि अभी भी फिल्म की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि फिल्म का रनटाइम कम किया जा सके लेकिन फैन्स को ये बात कुबूल नहीं है उन्हें लंबी फिल्म देखनी है पर बेहतरीन फिल्म देखनी है।
हालांकि लंबी फिल्में अब फैशन में नहीं रही हैं। लेकिन एम एस धोनी के लिए फैन्स ये छूट देने को तैयार हैं और वो ऐसे मेसेज भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
[2 ब्लॉकबस्टर और 9 लगातार फ्लॉप...बिकेगा या टिकेगा ये #Superstar?]
लेकिन अब जब रिकॉर्ड की बात हो रही है तो हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी 20 फिल्मों की लिस्ट। देखिए एकदम फटाफट और बढ़ाइए अपनी बॉलीवुड GK -


Click it and Unblock the Notifications




















