एयर होस्टेस से खत्म नहीं हो रही थी Dhoni की बातें, पत्नी साक्षी का था ऐसा रिएक्शन.. फोन में खुली थी ये चीज

MS Dhoni

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में हर तरफ महेंद्र सिंह धोनी की सादगी के चर्चे हो रहे हैं। एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का ये वीडियो क्लिप 'इंडिगो' की फ्लाइट का है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी बेहद सिंपल अंदाज में इंडिगो के इकॉनॉमी क्लास में ट्रैवल करते दिखाई देते हैं। इस दौरान एयर होस्टेस माही को चॉकलेट के साथ एक लेटर देती नजर आ रही है।

एयर होस्टेस और धोनी की बातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं और इस दौरान साक्षी टकटकी लगाए देख रही हैं और उनके रिएक्शन के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। जब वीडियो इंटरनेट पर छाया तो जहां थाला की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया, तो वहीं तमाम यूजर्स ने इस खूबसूरत पल को अपने मन की बात भी इंटरनेट पर लिखी।

जैसे एक फैन ने ट्विटर पर लिखा - वह कैंडी क्रश खेल रहे थे, तो दूसरे ने कहा- सामान्य क्रिकेटर बिजनेस क्लास से सफर करते हैं जबकि थाला इकोनॉमी क्लास से... सादगी का सबसे एक बेहतरीन उदाहरण। पर भैया... इस पूरे मामले में असली मौज 'कैंडी क्रश' वालों की हो गई। कैसे?

जब धोनी का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया तो भैया ट्विटर पर Candy Crush ट्रेंड करने लगा। इस मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन ने दावा किया कि महज तीन घंटे में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने उनका ऐप डाउनलोड किया। 'कैंडी क्रश' के ट्विटर पेज ने गेम को ट्रेंड कराने के लिए धोनी को धन्यवाद भी दिया। जी हां, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखआ कि मात्र तीन घंटे में हमें 36 लाख नए लोगों ने डाउनलोड किया।

इसके लिए भारतीय क्रिकेट दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का। हम सिर्फ आपकी बदौलत भारत में ट्रेंड कर रहे हैं। पर भैया.. इधर एक पेच है। क्योंकि असली कैंडी क्रश के ट्विटर हैंडल @CandyCrushSaga से ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: ms dhoni sakshi dhoni bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X