"इस इंडस्ट्री में सर्वाइव करना मुश्किल, ये शहर नाम भी देता है गुमनामी भी" सुशांत की मौत पर एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 20 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी सवाल वही है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में क्यों थे। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर प्रशसंक व उनके को-स्टार अभी तक सुशांत को याद करते नजर आते हैं। एमएस धोनी फिल्म में सुशांत की को-स्टार और तेरे नाम फेम भूमिका चावला ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट एक बार फिर साझा किया है।
भूमिका चावाल ने एमएस धोनी में सुशांत की दीदी का रोल अदा किया था। यही वो फिल्म है जिसमें दोनों ने साथ में काम किया। सुशांत को भूमिका चावला भूला नहीं पा रही हैं और वह अभी भी शॉक्ड में हैं कि आखिर सुशांत सिंह ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया।
भूमिका ने सोशल मीडिया पर सुशांत की उदास तस्वीर शेयर की, साथ ही लंबा पोस्ट भी लिखा। वह लिखती हैं, "सुशांत को गए 20 दिन बीत चुके हैं। लेकिन मैं अभी भी वही सब सोच रही हूं। हम दोनों ने सिर्फ एक फिल्म में स्क्रीन साझा की लेकिन फिर भी मैं तुमसे बहुत खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती थी।"


Click it and Unblock the Notifications











