MS Dhoni के साथ 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ क्रिमिनल केस!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि क्रिकेटर के साथ करीब 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद एमएस ने केस दायर करवाया है।
इस धोखाधड़ी का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर लगा है। धोनी के वकील ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्रिकेटर की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में अरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या बिस्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है।
उन्होने ये भी बताया है कि, आरोपी ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी बनाने के लिए एमएस से बात की थी। इस दौरान दोनों के बीच इस बात को लेकर रजामंदी हुई थी कि उनको पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा।
लेकिन उनके पार्टनर्स ने ऐसा नहीं किया और धोनी को चुना लगा दिया। इन पार्टनर्स ने धोनी से बिना कुछ बताए काफी कुछ करना शुरु कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों लोगों के बीच समझौता हुआ था लेकिन उन लोगों ने फिर से इसका उल्लंघन करना शुरु कर दिया था।
इन लोगों ने करीब 10 जगहों पर एकेडमी खोलीं जिसमें धोनी को 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अब इस मामले में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। देखने वाली बात होगी कि अदालत इसपर क्या फैसले लेती है। एमएम धोनी फिलहाल आने वाले आईपीएल को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। हाल ही में एमसी स्टैन के साथ नजर आए थे। इस वक्त उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications