सुशांत सिंह राजपूत ने बनाया था कोविड 19 ऐप, मोबाइल पर सांस लेने से लगता था पता, एक्ट्रेस का दावा!
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बाद अब सीबीआई इसकी जांच कर रही है। इस केस को लेकर कई तरह का दावा किया जा रहा है। फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोग इसे मर्डर बता रहे हैं। लेकिन आए दिन इस मामले को लेकर बैक टू बैक कई खुलासे होते जा रहे हैं जो कि केस को एक अलग मोड़ देता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ये बात उठी थी कि सुशांत कोविड 19 के किसी ऐप पर काम कर रहे थे। अब इसी को लेकर सुशांत के एक और करीबी ने खुलासा किया है।

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत की मां की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस नीता मोहिंदरा ने साफ तौर पर कहा है कि एक्टर कोविड 19 का ऐप बना रहे थे, जिससे बीमारी का आसानी से पता लगाया जा सकता था।


Click it and Unblock the Notifications