एनिमल लुक में MS Dhoni ने रणबीर कपूर को दी मात, फैंस भी उछल पड़े, बोले- 'थाला फॉर अ रीजन'

ms dhoni animal

MS Dhoni Animal Look- एमएस धोनी ना सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर हैं बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। कई विज्ञापनों में उनका अभिनय देखा गया है। लेकिन इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि काफी चर्चा में है।

दरअसल एमएसडी को रणबीर कपूर के एनिमल वाले लुक में देखा गया है। ये वीडियो सामने आकर चर्चा में हैं। जिसने भी उनका लुक देखा तो वो दंग रह गया है। क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है बल्कि एमएस धोनी ने किसी एड के लिए एनिमल लुक लिया था और कमाल के लग रहे थे। गौरतलब है कि धोनी इस वक्त आईपीएल को लेकर भी चर्चा में हैं और 22 मार्च से ये शुरु होने वाला है।

सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हू मैं..

वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का डायलॉग बोलते धोनी से आपकी नजर नहीं हटेगी। कभी कार से निकलने वाला लुक तो कभी साइकिल चलाकर आने वाला लुक.. धोनी ने कमाल किया है।

जाहिर है रणबीर कपूर भी उनके इस अंदाज पर फिदा होने वाले हैं। थाला के नाम से मशहूर धोनी के एनिमल लुक को देखकर डायरेक्टर ने कहा, ''सीटियां बजेंगी कमाल है।''

Take a Poll

इसके बाद धोनी बोलते हैं, ''सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हू मैं।'' धोनी कहते हैं, ''ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया, इलेक्ट्रिक साइकिल की एड है।'' इसके बाद थाला का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और हमेशा की तरह लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

थाला फॉर ए रीजन

अक्सर धोनी के फैंस ये ट्रेंड करवाते हैं। इन एनिमल लुक को देखकर फैंस रहा नहीं गया और वो कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''यह अब एक परंपरा है..धोनी आईपीएल से पहले एक बैंगर विज्ञापन दे रहे हैं।''

एक ने लिखा, ''गजब थाला फॉर ए रीजन।'' एक ने लिखा, ''रणबीर कपूर से अच्छे लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मार्केटिंग ऐसी की एड स्किप करने का मन ना करे।'' एक ने लिखा, ''बेकार एड है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: ms dhoni animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X