Mc स्टेन के साथ काम करेंगे MS धोनी, माथा पीट रहे लोग बोले- क्या मजबूरी थी माही भाई?

Ms Dhoni

Mc Stan Ms Dhoni: स्पोर्ट्स पर्सन अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए विज्ञापनों में एक्टिंग करते दिखाई देते हैं। इसके साथ ही कुछ स्पोर्ट्सपर्सन तो बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुके हैं। वहीं अब एम धोनी को लेकर एक्टिंग से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस हैरान-परेशान से दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिग बॉस सीजन 16 के विनर एमसी स्टैन से मिले। सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन फैंस को महेंद्र सिंह धोनी का एमसी स्टैन से मिलना पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी का एमसी स्टैन से मिलना उनकी जिंदगी का एकमात्र गलत फैसला है। वहीं कुछ फैंस ने धोनी से पूछा है कि 'आखिर क्या मजबूरी थी माही भाई?'

बता दें कि एमसी स्टैन ने क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की हैं। वह अब धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। कैप्शन में लिखा है, 'एमएस धोनी के साथ कुछ शूट किया है।' अब इसको देखने-पढ़ने के बाद लोग यही कयास लगा रहै हैं कि आखिर ऐसा क्या है, जिसमें दोनों साथ आ रहे हैं। दोनों बाकायदा सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं।

फोटो में महेंद्र सिंह धोनी, एमसी स्टैन का फेमस P Town साइन भी करते हुए दिख रहे हैं। दोनों को देखकर ये तो तय है कि इनके फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज आने वाला है। जिसेंमें ये कुछ तो बढ़िया करने वाले हैं। यब ये कोई एड शूट हो सकता है या फिर किसी इवेंट में इनका गेस्ट अपीयरेंस हो सकता है। कुछ कहा नहीं जा सकता।

More from Filmibeat

Read more about: mc stan ms dhoni bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X