धोनी की वजह से परेशानी में डाइरेक्टर..जानिए क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] यह तो आपको पता ही होगा कि महेन्द्र सिंह धोनी पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जहां सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी, लेकिन अब निर्देशक को फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने की जरूरत महसूस हो रही है।
बता दें, क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर निर्देशक नीरज पांडे एक बॉयोपिक बना रहे हैं। फिलहाल इसे जून तक टाल दिया गया है। जी हां, दरअसल निर्देशक एक बार फिर इसकी स्क्रिप्ट पर काम करना चाहते हैं।
असल, धोनी की जिंदगी में इन दिनों अचानक कई बदलाव आए हैं। धोनी ने अचानक टेस्ट से संन्यास ले लिया। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप में सेमीफाइनल में हारकर बाहर भी हो गई है। वहीं, इस बीच धोनी पिता भी बने हैं।
Oppss..सुशांत सिंह राजपूत को सरेआम पड़ा अपनी गर्लफ्रैंड से जोर का तमाचा!
लिहाजा, निर्देशक इन्हीं बातों को स्क्रिप्ट में शामिल करना चाहते हैं। जिस वजह से शूटिंग में लेट हो रही है। बता दें, अभी तक फिल्म का एक पोस्टर रिलीज हो चुका है। वहीं, सुशांत भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के निर्माता- निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म में धोनी की छोटी से छोटी बातों को भी ध्यान रखा जाए।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













