#Oscars2017: इस साल के बेस्ट एक्टर की फिल्म ऑस्कर रेस में शामिल
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एम एस धोनी बायोपिक और रणदीप हुडा,ऐश्वर्या राय स्टारर सरबजीत ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक एम एस धोनी बायोपिक को ऑस्कर अवार्ड की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। वहीं इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा स्टारर सरबजीत और मीरा नायर की फिल्म क्वीन ऑफ कातवे भी शामिल है।
गौरतलब है कि ऑस्कर की आधिकारिक लिस्ट कल ही जारी की गई जिसमें 366 फिल्मों का नाम था। दुनिया भर की इन 366 फिल्मों में ये तीन भारतीय फिल्में भी शामिल हैं। दिलचस्प ये कि दोनों ही हिंदी फिल्में बायोपिक हैं।

गौरतलब है कि ऑस्कर 2017 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुनी गई थी विसारानई। ये एक तमिल फिल्म है जिसे 2017 में भारत की ओर से चुना गया, विश्व के पहले पुरस्कारों में नामांकित करने के लिए। हालांकि विसारानाई काफी पहले इस रेस से बाहर हो गई थी।
[#Bestof2016: ये है इस साल की बेस्ट फिल्में...नहीं देखीं तो कर दी है बड़ी गलती!]
इससे पहले जीन्स, इंडियन, कुरीथिपुनल, देवरमागन, अंजली जैसी तमिल फिल्में ऑस्कर के लिए चुनी जा चुकी हैं। गौर से देखा जाए तो इस साल फिलहाल कोई हिंदी फिल्म इस कद की थी भी नहीं, कि उसे ऑस्कर के लिए चुना जाए।
अगर बॉलीवुड की वोे सूची देखेंगे जो भारत की ऑस्कर एंट्री थी तो कुछ फिल्में आपको चौंका देगी


Click it and Unblock the Notifications











