बॉलिवुड के सितारे मचायेंगें धूम मिस बिकनी इंडिया 2007 प्रतियोगिता में
बॉलीवुड में मिस बिकनी इंडिया 2007 प्रतियोगिता को लेकर ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है. ख़बर ये भी है कि इस शाम का आगा़ज़ मल्लिका शेरावत और मलाइका अरोड़ा जैसी बालाऐं अपने डांस पर्फामेंस से करेंगीं. फिल्म इंडस्ट्री से प्राप्त सूत्रों के अनुसार बॉलिवुड की टॉप 10 नायिकायें भी इस समारोह में शिरकत करेंगीं, जिनमें प्रीटी ज़िटा, रानी मुख़र्जी, मल्लिका शेरावत, मलाइका अरोड़ा ख़ान एवं कैटरीना कैफ़ का नाम शामिल है. उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. आश्चर्य की बात तो ये है कि इस बारे में आयोजकों नें अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.


Click it and Unblock the Notifications