Bobby Deol के हाथ लग गया धोनी का शर्मनाक वीडियो, क्रिकेटर ने की मिन्नतें और कहा- 'प्लीज उसे डिलीट कर दो'

Bobby Deol MS Dhoni Chat: एक्टर बॉबी देओल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से वो 'एनिमल' में नजर आए हैं, तभी से हर जगह उनकी चर्चा होने लगी है। अब हालांकि, एक और वजह से वो खबरों में आ गए हैं। हाल ही में उनकी और धोनी की बातचीत का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्टर ने बुधवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उन्होंने उनसे अपने फोन से एक वीडियो हटाने के लिए कहा। धोनी ने इस वीडियो को एंबेरेसिंग यानी शर्मनाक बताया।
एक्टर ने तुरंत मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया और इसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। जबकि वीडियो का कंटेंट अभी भी फैंस के लिए एक रहस्य बना हुआ है जो पोस्ट देखने के बाद सोच रहे हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या हो सकता है, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ही डिलीट करने के लिए बोल रहे हैं।
हालांकि, इसके पीछे धोनी और बॉबी की कोई पार्टनरशिप हो, जिसकी वजह से वो पहली बार दुनिया के सामने आने वाले हों। इसके पीछे एक विज्ञापन यानी एडवरटाइजमेंट भी हो सकता है। अब धोनी किस वीडियो को डिलीट करने की बात कर रहे हैं, इस बात का तो पता चल नहीं पाया है लेकिन हां फैंस के बीच इस वक्त काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
बॉबी देओल ने मैसेज शेयर किया है उसमें धोनी ने लिखा, "बॉबी जो वीडियो वाला वीडियो डिलीट कर देना यार...यह बहुत एंबेरेसिंग है।" एक्स पर इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए बॉबी देओल ने भी जवाब में लिखा, ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट।
एमएस धोनी इस साल येलो आर्मी के लिए अपने आखिरी आईपीएल सीजन में मैदान पर उतरेंगे। 42 साल के हो गए, धोनी उस टीम की कप्तानी करेंगे जिसके साथ वह पहले ही पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीत चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को एमएस धोनी के दूसरे घर चेपॉक में सीजन के पहले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications