'तुम एक्ट्रेस हो, मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता..' हसीना को इसलिए छोड़कर भाग गया था बॉयफ्रेंड

Mrunal Thakur on Ex-Boyfriend: फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में चल रही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम इस वक्त साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ जुड़ रहा है। बता दें कि धनुष उन सितारों में से एक हैं जिनको साउथ में काफी पसंद किया जाता है।

Mrunal Thakur

कहा जा रहा है कि मृणाल के साथ वो जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन मृणाल ठाकुर का एक बयान इस वक्त अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर सामने आया है।

उन्होने बताया कि कैसे वो उनको छोड़कर भाग गया था और ऐसा सिर्फ उसने इसलिए किया था क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं। मृणाल के इस खुलासे के बाद लोग नाम का अंदाजा लगा रहे हैं।

बॉयफ्रेंड ने छोड़ा

मृणाल ठाकुर का कहना है कि एक उनका रिश्ता था जिसके खत्म होने पर उनको काफी सूकून मिला था। अभिनेत्री ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर कहा है कि एक उनका बॉयफ्रेंड था और दोनों की सोच एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी। मृणाल का कहना है कि, उसने कहा था, 'तुम बहुत जल्दबाज़ हो, मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता', 'तुम एक अभिनेत्री हो, मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।' लेकिन मैं समझती हूँ कि वह किस पृष्ठभूमि से आता है - एक बहुत ही रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से। और मैं उसे दोष नहीं देती, मुझे लगता है कि यह उसकी परवरिश का असर है। एक तरह से, यह अच्छा ही हुआ कि यह चैप्टर वहीं समाप्त हो गया। क्योंकि भविष्य में, जब हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करेंगे, तो उनकी परवरिश मेरे बच्चों के प्रति मेरी परवरिश जैसी नहीं होगी... बच्चे कहेंगे, 'अरे, यह क्या हो रहा है?'" मृणाल ठाकुर का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

मृणाल ठाकुर ने साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री तक में काफी अच्छा काम किया है। इस वक्त भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर वो सुर्खियों में हैं। देखने वाली बात होगी कि धनुष के साथ उनके रिश्ते का सच कब सामने आता है।

More from Filmibeat

Read more about: mrunal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X