..................... मृणाल ठाकुर ने मेकर्स की वजह से छोड़ा बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग | Mrunal Thakur left Bahubali: Before The Beginning as there was no clarity from makers - Hindi Filmibeat

EXCLUSIVE: बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग- मृणाल ठाकुर ने कर ली थी 70 प्रतिशत शूटिंग, मेकर्स की वजह से छोड़ी फिल्म!

नेटफ्लिक्स के बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग के 9 एपिसोड बनाने का ऐलान किया था। यह एक वेब सीरिज होगी, जिसे बाहुबली सीरिज के निर्देशक एसएस राजामौली प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी, लेकिन सीरिज की अब तक की गई शूटिंग को नेटफ्लिक्स ने रिजेक्ट कर दिया और अब दोबारा शूटिंग हो रही है, दूसरी कहानी और स्टारकास्ट के साथ।

सीरिज में राजमाता शिवगामी देवी का किरदार मृणाल ठाकुर निभाने वाली थीं, लेकिन अब वह फिल्म से अलग हो चुकी हैं। अफवाह थी कि मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

Mrunal Thakur

मृणाल के करीबी सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस नहीं किया, बल्कि मृणाल ने खुद वह सीरिज छोड़ी है क्योंकि दो सालों से प्रोडक्शन हाउस की ओर से टाल मटोल किया जा रहा था। बता दें, मृणाल ने दो साल पहले ही सीरिज की 70 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी कर ली थी, उसके बाद भी मेकर्स सीरिज को लेकर स्पष्ट नहीं थे।

इस बीच मृणाल के पास कई अन्य फिल्मों के कमिटमेंट्स थे, जिसकी शूटिंग डेट्स पहले से ही फाइनल थे। उन फिल्मों को पूरा करने के लिए अभिनेत्री को बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग से अलग होना पड़ा। मृणाल आने वाले समय में तूफान, जर्सी, पिप्पा, आंख मिचौली जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग की बात करें तो अब शो की स्क्रिप्ट, स्टार कास्ट और तकनीकि टीम पर दोबारा काम हुआ है। और शो की दोबारा शूटिंग शुरू की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X