ऋतिक और जॉन के बाद- अब शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, 'जर्सी' में फाइनल

By Staff

साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 और जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अगली फिल्म भी फाइनल हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर के साथ मृणाल की जोड़ी फाइनल कर ली गई है। गौतम तिन्नौरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में काम करने को लेकर मृणाल ने कहा कि, ''शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैंने जब ये ओरिजनल फिल्म देखी, तो मुझे बहुत पसंद आई। यह काफी इमोशनल है और आपको जिंदगी के बारे में सोचने को मजबूर कर देगी.. मुझे लगता है कि हिंदी दर्शकों को भी यह कहानी काफी प्रभावी लगेगी।''

Mrunal Thakur

इस फिल्म में शाहिद क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.. वहीं मृणाल बनेगी शादिद की प्रेरणा। शाहिद एक ऐसे क्रिकेटर बने हैं, जो 30 साल की उम्र में खेलना शुरु करता है, ऐसी उम्र में जब खिलाड़ी रिटायरमेंट लेते हैं। इस रोल के लिए शाहिद क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

निर्देशन ने फिल्म और स्टारकास्ट को लेकर कहा- 'जब हमने शाहिद को फाइनल किया तब दिगाम में मैंने मृणाल को लेने की बात सोच ली थी। मैंने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में मृणाल को देखा था। उनमें काफी आत्मविश्वास है। मुझे लगता है कि 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगी।'

गौरतलब है कि 'जर्सी' को अल्लू अरविंद, अमन गिल, दिल राजू मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर शाहिद कपूर भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो मुझसे काफी मेल खाता है। मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ते ही समझ ली थी कि ये मेरी अगली फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X