Selfiee के स्पेशल सॉन्ग में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं मृणाल ठाकुर, ग्लैमरस अवतार में जीता फैंस का दिल

Mrunal Thakur with Akshay Kumar: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी अपने ट्रेलर के साथ ही सुर्खियां बटोर रही हैं। खास बात है कि इस प्रोजेक्ट के साथ मृणाल ठाकुर की भागीदारी की अब तक कोई जानकारी नहीं थी। बता दें कि मृणाल फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण कैमियो कर रही हैं।
फिल्म में मृणाल एक अभिनेत्री की भूमिका निभा रही है, जो अक्षय कुमार के साथ है। अक्षय फिल्म में एक एक्शन हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। लिहाजा, एक एक्शन सीक्वेंस में अक्षय कुमार के साथ मृणाल को भी स्टंट करते देखा जाएगा।
वहीं, अब उनके कैमियो गाने का पहला टीज़र आउट हो गया है, जिसका टाइटल कुड़िये नी तेरी वाइब है। यह एक जबरदस्त डांस नंबर है, जहां मृणाल काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। कोई शक नहीं कि ये उनके अब तक के लुक्स से काफी अलग है।
कैमियो और गाने के बारे में बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा, "मुझे गाने की शूटिंग में बहुत मज़ा आया। मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है और सेट पर माहौल बेहद मज़ेदार और जोशीला था, बिल्कुल गाने की तरह। गाने के लिए कुछ दिनों तक शूटिंग की और यह यह एक खास अनुभव था। मैं गाने के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।"
करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म सेल्फी का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस का रीमेक है। अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी स्टारर ये फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
