सिर पर पल्लू... लेकिन टांगों से पूरी खुली है ड्रेस, इस हालत में कान्स घूम रही हैं 'सीता महालक्षी'

Mrunal Thakur Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल भारत की धूम है। एक से बढ़कर एक हसीना भारत से कान्स फिल्म फेल्टिवल की रौनत बढ़ाने के लिए गई है। वहीं मृणाल ठाकुर भी इस साल कान्स में डेब्यू कर चुकी हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई मृणाल
डेब्यू करते ही मृणाल के लुक्स कान्स से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से मृणाल ठाकुर का नया लुक सामने आया है जो कि कई मामलों में काफी स्पेशल है।
मृणाल के कान्स लुक
मृणाल ठाकुर चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक लुक के साथ अपने फैशन गेम में आगे बढ़ रही हैं। वह पहले ही दो प्रतिष्ठित फैशन गेम्स से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। शिमर जैकेट लुक के साथ उनके शीर स्विमसूट और उनके पहले इंडियन लुक ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
मृणाल ने ऐसे पूरा किया अपना लुक
अब अभिनेत्री ने कान्स के अपने दूसरे दिन की शुरुआत अनामिका खन्ना के "हुड कॉउचर" लुक में की है, हुड वाला लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल में ले जाने वाली अब तक की पहली अभिनेत्री बन गई हैं। मृणाल ने Diosa के ईयररिंग्स और Christian Louboutin के शूज़ से अपने लुक को पूरा किया।
सीता महालक्ष्मी का किरदार
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' में सीता महालक्ष्मी के बेहतरीन किरदार में दिखाई दीं मृणाल ठाकुर का ये नया फोटोशूट हर किसी के दिलों की घंटी बजा रहा है। सीता महालक्ष्मी के लुक में मृणाल को काफी पसंद किया गया था। उनके ये लुक बेहद ही प्यारा है।


Click it and Unblock the Notifications