2 बच्चों के पिता पर आया मृणाल ठाकुर का दिल? टूट चुकी है पहली शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे!

Dhanush Mrunal Thakur Wedding: साउथ के सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर का नाम जुड़ रहा है और खबरें हैं कि दोनों फरवरी में शादी करने वाले हैं। लोगों के लिए ये खबर इसलिए काफी चौकाने वाली है क्योंकि धनुष एक तलाकशुदा एक्टर हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं।

Dhanush Mrunal Thakur

मृणाल से उनका नाम जुड़ने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन इस वक्त जो अपडेट्स सामने आ रही हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी की सारी डिटेल्स लीक हो गई हैं। बता दें कि साल 2025 में मृणाल से जब धनुष के साथ अफेयर की लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होने इसको अफवाह बताया था और कहा था कि ये एंटरटेन करने वाला है।

क्या है सच्चाई?

पता चला है कि वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके अलावा इस शादी में सिर्फ दोनों का परिवार ही नजर आने वाला है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही हम इसका दावा करते हैं।

धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर मशहूर है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखते हैं और लाइमलाइट से बचते हैं। इसलिए लोग इन बातों पर यकीन कर रहे हैं कि हो सकता है दोनों की शादी हो? हालांकि इसको लेकर दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

धनुष का तलाक

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ धनुष की शादी हुई थी लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों अलग हो गए। धनुष के 2 बच्चे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि अब वो शादी नहीं करेंगे। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये काफी शॉकिंग होगा क्योंकि मृणाल ठाकुर का नाम अभी तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। धनुष लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और तमिल के साथ साथ हिंदी में भी धमाका करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो कृति सैनन के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' का हिस्सा बने थे..

More from Filmibeat

Read more about: mrunal thakur dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X