Mrunal Thakur का विवादित और घमंड भरा बयान आया सामने, कहा- 'मैं बिपाशा से बेहतर हूं', मचा बवाल

Mrunal Thakur

Mrunal Thakur Old Viral Video: मृणाल ठाकुर इन दिनों कई वजहों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया फिल्म 'सोन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं, उनके और साउथ के सुपरस्टार धनुष के बीच रिश्ते की अफवाहें भी तेज हो गई हैं।

इसी बीच, उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिपाशा बसु पर तंज करती दिख रही हैं। आइए, जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी।

बिपाशा बसु पर कसा तंज

यह वीडियो तब का है जब मृणाल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वीडियो में वह अपनी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के को-एक्टर अर्जित तनेजा से फिटनेस के बारे में बात कर रही हैं। मृणाल ने पूछा, "क्या आप ऐसे इंसान से शादी करेंगे जिसके मसल्स हों?" अर्जित ने कहा कि उन्हें टोंड (फिट) शरीर वाली लड़कियां पसंद है। इस पर मृणाल ने कहा, "तो फिर बिपाशा से शादी कर लो।' बातों ही बातों में मृणाल ने ये तक कह दिया कि मैं दिखने में बिपाशा से कहीं ज्यादा बेहतर हूं।

मृणाल का यह बयान सोशल मीडिया पर कई लोगों को नागवार गुजरा। कई लोगों ने मृणाल की बातों को लेकर उन्हें ट्रोल किया और उनके इस रवैये को गलत ठहराया।

धनुष के साथ अफवाहें और मृणाल की सफाई

मृणाल और धनुष के डेटिंग की खबरें तब शुरू हुईं जब धनुष ने मृणाल की फिल्म 'सोन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच संबंधों को लेकर खूब चर्चा हुई।

हालांकि, मृणाल ने हाल ही में एक कार्यक्रम में साफ कहा कि धनुष उनके केवल अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि धनुष को इस इवेंट में अजय देवगन ने बुलाया था, इसलिए उनकी मौजूदगी को किसी गलतफहमी के रूप में न लिया जाए।

More from Filmibeat

Read more about: mrunal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X