बिपाशा बसु के बाद क्या मृणाल ठाकुर ने अनुष्का शर्मा पर साधा निशाना? कहा- 'वो काम नहीं कर रही, मैं कर रही हूं'

Mrunal Thakur viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज अपनी दमदार एक्टिंग और फिल्मों की वजह से खास पहचान बना चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
इस वीडियो में मृणाल ने एक फिल्म को रिजेक्ट करने का जिक्र किया है और साथ ही उस फिल्म की हिरोइन पर कमेंट भी किया है। कई लोग मान रहे हैं कि उनका इशारा अनुष्का शर्मा की ओर है, जिसकी वजह से ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।
सुल्तान से होना था मृणाल का डेब्यू
मृणाल ठाकुर को बॉलीवुड में एंट्री सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' से करनी थी। लेकिन उनकी जगह फिल्म में अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अनुष्का के करियर को नई ऊंचाइयों तक ले गई।
क्या कहा मृणाल ने
अब वायरल हो रहे वीडियो में मृणाल बता रही हैं कि उन्होंने कई फिल्मों को ठुकराया था। वीडियो में मृणाल कहती हैं- 'मैंने कई फिल्मों को मना किया। उस वक्त मैं तैयार नहीं थी। अगर कर लेती तो कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती। वो फिल्म हिट रही और उस एक्ट्रेस को स्टार बना दिया। लेकिन अगर मैं करती तो शायद खुद को खो देती। अब वो एक्ट्रेस काम नहीं कर रही और मैं कर रही हूं, ये ही मेरी जीत है। मुझे तुरंत फेम या शोहरत नहीं चाहिए, क्योंकि जो जल्दी मिलता है, वो जल्दी चला भी जाता है।'
हालांकि मृणाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उनका इशारा अनुष्का शर्मा की तरफ था।
पुरानी गलती फिर आई याद
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल किसी बयान की वजह से विवादों में आई हों। कुछ समय पहले उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को लेकर बॉडी शेमिंग की थी। उस समय उन्होंने माफी मांग ली थी। लेकिन अब नए बयान के बाद लोगों ने उन्हें फिर से घेर लिया है।
मृणाल का करियर
मृणाल ठाकुर टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं और धीरे-धीरे उन्होंने अपने लिए जगह बनाई। 'जर्सी', 'सुपर 30', 'सीता राममट जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन विवाद अक्सर उनके करियर के साथ जुड़ते दिख रहे हैं। हाल ही में उनकी 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications











