..................... Mrunal Thakur expresses her pain after 63-year-old senior actor played as her husband - Hindi Filmibeat

63 साल के सीनियर एक्टर को बिना बताए बना दिया पति, 33 साल की मृणाल ठाकुर का छलका दर्द!

Mrunal Thakur Chunky Pandey: मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म डकैत चाहे भले ना चली हो लेकिन काफी लोग जानते हैं कि एक सीनियर एक्टर के साथ जोड़ बनने पर वो काफी नाराज हुई थीं।

Mrunal Thakur

जी हां, ये वक्त था फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का जिसमें उनका जानकारी के बिना उनके पति का किरदार उनसे दोगुनी उम्र के एक्टर ने निभाया था। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि चंकी पांडे थे।

इस दौरान मृणाल ठाकुर प्रेमा के पॉडकास्ट पर थीं और ये चौकाने वाला राज खोला। उन्होने ये भी कहा था कि उनके सीन्स भी काटे गए थे। ये फिल्म रिलीज हुई और कुछ खाल कलेक्शन नहीं कर पाई थी।

मुझे नहीं पता था ऐसा होगा..

मृणाल ठाकुर की मानें तो ये काफी हैरान करने वाला इसलिए था क्योंकि इस बारे में पहले नहीं बताया गया था। 33 साल की मृणाल ठाकुर के पति के रूप में 63 साल के चंकी पांडे को लाया गया था और इससे वो काफी चौंक गई थीं। मृणाल का कहना था, ''इसके बारे में मुझे नहीं पता था कि एक बहुत वरिष्ठ अभिनेता मेरे पति का किरदार निभाएंगे। क्योंकि इससे मेरा... फिल्म से मेरी ये उम्मीदें नहीं थीं। तो, इस मामले में मैं असफल रही। क्योंकि मेरा थोड़ा सा भरोसा डगमगा गया था। लेकिन आप जानते हैं, मुझे कोई पछतावा नहीं है।'' बता दें कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे कुछ ही साल मृणाल से छोटी हैं। ऐसे में पिता के उम्र के शख्स को बिना बताए पति के रोल में दिखाना किसी भी एक्ट्रेस को हैरान कर सकता है। मृणाल ठाकुर ने साउथ से शुरुआत की थी और इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही हैं।

वर्कफ्रंट

हाल ही में उनको अदिवी शेष के साथ फिल्म डकैत में देखा गया था जो कि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब खबरें हैं कि मृणाल वरुण धवन, पूजा हेगड़े के साथ फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसना नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' होगा। इसके अलावा वो 'पूजा मेरी जान' में भी नजर आने वाली है।

Read more about: mrunal thakur chunky pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X