Mrunal Thakur का वायरल हुआ पुराना वीडियो, सिसकते हुए कहा था- 'उनकी गलती नहीं है वो तो...'

Mrunal Thakur On Nepotism: मृणाल ठाकुर ने 'लव सोनिया', 'सीता रामम' और 'हाय नन्ना' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान किया है। तृप्ति डिमरी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेस के साथ उन्हें इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली आउटसाइडर लोगों में से एक माना जाता है।
नेपोटिज्म की बहस ने सुहाना खान, ख़ुशी कपूर, अनन्या पांडे और अन्य स्टारकिड्स को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। लोग नेपोटिज्म के ऊपर समय-समय पर आवाज उठाते रहते हैं। लोगों का मानना है कि कैसे बड़ी फिल्में, स्क्रिप्ट और ब्रांड आसानी से उन्हें सौंप दिए जाते हैं। आए दिन इन मुद्दों पर चर्चा होती ही रहती हैं लेकिन इन सबके बीच मृणाल ठाकुर ने एक ऐसी बात कही थी, जिसे सुनने के बाद आप भी उनकी बात पर सहमत होंगे।
हाल ही में मृणाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मृणाल ठाकुर कहती हैं कि स्टार किड्स की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एक्टर-एक्ट्रेसेस के यहां पैदा होते हैं। लेकिन वह कहती हैं कि इन सबके पीछे मीडिया कहीं ना कहीं जिम्मेदार है।
इस वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि वह बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड जीतने के बाद भाषण दे रही थीं, तभी जान्हवी कपूर अंदर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि मीडिया ने उन्हें छोड़ दिया और भाग गए। मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह अपनी बात के बीच में थीं। एक्ट्रस ने कहा कि उन्हें जलन नहीं हैं, लेकिन यह बताता है कि नेपोटिज्म के अलावा स्टार किड्स को दूसरों के मुकाबले ज्यादा प्राथमिकता क्यों दी जाती है।
रेडिट पर ज्यादातर नेटिजन्स ने मृणाल ठाकुर की तारीफ की है। एक Redditor ने कमेंट किया, "वह कह रही हैं कि यह नेपो किड्स या नेपो लॉन्चर की गलती नहीं है, गलती लोग और मीडिया की है जो उन्हें गैर-नेपो अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की तुलना में ज्यादा महत्ता दे रहे हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने देखा कि वह अपनी बात कहते हुए लगभग रोने लगी थी।
इन सबके बीच किसी ने राशा थडानी को भी घसीटते हुए कहा कि कैसे रवीना टंडन की बेटी को लेकर मीडिया में धीरे-धीरे प्रचार किया जा रहा है। कमेंट में लिखा है, "मीडिया प्रचार 'बनाया' गया है। नेपो किड्स को कवर करने के लिए पैप्स को कीमत दी जाती है। ध्यान से देखें कि कैसे पिछले एक साल में हम राशा का इतना कुछ देख रहे हैं जो हमने 2 साल पहले नहीं देखा था। यह ऑर्गेनिक नहीं है। यह बनाया गया है।" एक व्यक्ति ने अफसोस जताया कि राहा कपूर और तैमूर अली खान भी किसी अन्य टैलेंटेड आउटसाइडर की तुलना में अधिक फेमस हैं।


Click it and Unblock the Notifications