'मेरे पास इन सब के लिए टाइम नहीं...', Mrunal Thakur ने Dhanush संग नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब!
Mrunal Thakur On Her Love Life: मृणाल ठाकुर आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी डंका बजवाया है। लेकिन इस समय वह अपनी फिल्म डकैत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। फिल्म थिएटर में रिलीज की जा चुकी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

लेकिन फिल्मों के साथ-साथ मृणाल ठाकुर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ महीनो में उनके लिंकअप की खबरें खूब आई है। कहा तो यह भी जा रहा था कि वह दो बच्चों के पिता के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन अब हाल ही में मृणाल ठाकुर ने अपनी लव लाइफ को लेकर रिएक्शन दिया है।
हाल ही में मृणाल ठाकुर ने प्रेमा द जर्नलिस्ट के साथ एक इंटरव्यू किया जहां पर उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। इस इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने अपने जीवन से जुड़ी हुई कई बातें शेयर की और इसी दौरान अपनी लव लाइफ से लेकर लिंकअप्स और डेटिंग से लेकर शादी तक पर खुलकर बात की है।
लव लाइफ को लेकर बोली मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "आज कल की दुनिया बहुत ज्यादा नेगेटिव हो चुकी है। जब भी कोई मुझसे बात करता है तो वह कहता है कि आप कितनी पॉजिटिव है? मैंने पॉजिटिविटी का सुरक्षा कवच बनाया हुआ है। लेकिन जब लोग किसी के चरित्र पर सवाल उठाते हैं तो कई बार मेरा भी दिल बहुत ज्यादा टूट जाता है। मैं बस चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से जाने जो मैंने स्क्रीन पर किया हुआ है। ना कि मैं इसीलिए फेमस होऊं कि मैं किसको डेट कर रही हूं। मैं लोगों को बस यही बताना चाहती हूं कि मेरे पास में डेटिंग के लिए बिल्कुल टाइम नहीं है।"
मृणाल ठाकुर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे पैर में चोट लग गई थी। मैंने एक्स रे भी करवा लिया लेकिन इसके बाद भी मैं अपने पैर का ट्रीटमेंट करने के लिए जा नहीं पाई तो पर्सनल लाइफ तो भूल ही जाओ।"
अफेयर्स की अफवाहों को कैसे डील करती है मृणाल ठाकुर?
मृणाल ठाकुर से इस इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था कि वह इन अफेयर्स के अफवाहों से कैसे डील करती हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि "मैं इससे इफेक्ट बिल्कुल भी नहीं होती हूं लेकिन हाल ही में फैली हुई अफवाहों के कारण में बहुत ज्यादा इफेक्ट हुई हूं। लेकिन मुझे बाद में यह समझ आ गया था और मैं खुद को यह समझ लिया था कि कर्म हिट बैक जरूर करता है। इसीलिए यह सोचकर चीजों को जाने दिया और मैं अपने ऑडियंस के साथ-साथ काम पर विश्वास रखती हूं।"
2 बच्चों के पिता संग अफेयर की उड़ी थी खबर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले मृणाल ठाकुर का नाम दो बच्चों के पिता और तलाकशुदा अभिनेता धनुष के साथ में जोड़ा गया था। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज के वक्त दोनों की लिंक अप की खबरें बहुत तेजी से सामने आई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान और कई सारे इवेंट्स में दोनों को साथ में भी देखा गया था जिसके बाद में दोनों की डेटिंग से लेकर शादी तक की खबर आने लग गई थी।


Click it and Unblock the Notifications