पहले बताया खुद को Bipasha Basu से बेहतर, लोगों की पड़ी गालियां तो Mrunal Thakur मांगी कान पकड़कर माफी!

Mrunal Thakur apology

Mrunal Thakur Apology: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अचानक सुर्खियों में आ गईं। वजह? उनका एक पुराना वीडियो, जिसमें वह बिपाशा बसु के बारे में मजाकिया लेकिन थोड़ी नासमझी भरी बातें करती दिख रही थीं। वीडियो में मृणाल कहती हैं कि बिपाशा मसल्स वाली मर्दाना औरत हैं और खुद को बिपाशा से कहीं ज्यादा बेहतर बताती हैं।

मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी

इस वीडियो के बाद नेटिजन्स ने तुरंत अपनी राय दे दी और मृणाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस मामले को लेकर मृणाल खुद सामने आई हैं और उन्होंने माफी मांगी हैं। बुधवार, 14 अगस्त को मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "19 साल की उम्र में मैंने कई गलतफहमियां भरी बातें की थीं। तब मैं नहीं समझती थी कि मेरे शब्द किसी को कितना दुख पहुंचा सकते हैं। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं।"

उन्होंने आगे लिखा-"मेरा कभी किसी को बॉडी-शेम करने का इरादा नहीं था। यह बस इंटरव्यू में हल्की-फुल्की बातें थीं, जो थोड़ी ज्यादा हो गईं। अब मैं समझती हूं कि यह कैसे नजर आया और काश मैं अपने शब्दों को और बेहतर तरीके से चुनती। समय के साथ मैंने जाना कि सुंदरता हर रूप में होती है और यह बात अब मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"

बिपाशा बसु का चालाकी भरा जवाब

इसके एक दिन पहले, 13 अगस्त को बिपाशा ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी राय दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "Strong women lift each other up" और साथ में लिखा- "खूबसूरत महिलाओं, मसल्स बनाओ! मजबूत बनो, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहो और पुरानी सोच को बदलो कि महिलाएं मजबूत नहीं दिख सकतीं।" बिपाशा ने मृणाल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके फैंस ने इसे एक स्ट्रॉन्ग जवाब माना।

क्या था मृणाल के वीडियो में

वायरल वीडियो में, जो उनके कुमकुम भाग्य के दिनों का है, मृणाल अपने को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ फिटनेस पर बातचीत कर रही हैं। अर्जित मजाक में उन्हें हेडस्टैंड करने की चुनौती देते हैं। मृणाल हंसते हुए कहती हैं- "तुम बैठो, मैं हेड पर बैलेंस बनाती हूं!" फिर पुश-अप्स की चुनौती आती है और मृणाल मजाक में कहती हैं- "क्या तुम मसल्स वाली मर्दाना लड़की से शादी करना चाहते हो? जाओ बिपाशा से शादी करो!" और आगे वो लाइन कहती हैं, जिसे सुनकर लोगों का गुस्सा उबाल मारने लगा- "सुनो, मैं बिपाशा से कहीं ज्यादा बेहतर हूं!"

मृणाल ठाकुर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, मृणाल को आखिरी बार 'सॉन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इसके अलावा उनके पास 'Dacoit: A Love Story', 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai', और 'Pooja Meri Jaan' जैसी फिल्में भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mrunal thakur bipasha basu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X