मृणाल की आंखों में क्या देख रहे थे धनुष? बर्थडे पार्टी में दिखी दोनों की नजदीकियां, डेटिंग की उड़ी खबरें

Mrunal Thakur Dhanush relationship: बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपने पैर जमाने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को मिल रहा धमाकेदार रिस्पॉन्स एक तरफ, वहीं दूसरी ओर एक्टर धनुष के साथ उनका नाम जुड़ना फैंस को और भी ज्यादा एक्साइट कर रहा है।
बर्थडे पार्टी में धनुष की मौजूदगी ने उड़ाए होश!
1 अगस्त को मृणाल ठाकुर का बर्थडे था और उनकी पार्टी में एक खास मेहमान की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया और वो थे धनुष। जी हां, साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर धनुष, इस पार्टी में शामिल हुए और तब से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस यही पूछ रहे हैं- 'क्या मृणाल और धनुष सिर्फ दोस्त हैं या कुछ और भी है?' क्योंकि ये पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखा गया है।
'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में भी दिखे साथ
इससे पहले भी धनुष को मृणाल और अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया था। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि शायद ये महज दोस्ती से कहीं ज्यादा है।
वायरल वीडियो ने और बढ़ाई अफवाहें
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मृणाल और धनुष आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मृणाल झुककर कुछ कहती हुई दिखती हैं, और बस फिर क्या था, यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। कोई बोला- 'ये दोनों डेट कर रहे हैं क्या?', तो किसी ने कहा- 'मुझे लगता है ये सिर्फ अच्छे दोस्त हैं!' एक यूजर ने लिखा- 'अब तो लग रहा है इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है!'
कनिका ढिल्लन की पार्टी में भी दिखे साथ
जुलाई में जब 'तेरे इश्क में' फिल्म की प्राइवेट पार्टी हुई, तो वहां भी मृणाल और धनुष एक साथ नजर आए। जबकि 'तेरे इश्क में' फिल्म की स्टारकास्ट में मृणाल नहीं हैं। पार्टी में कृति सेनन के साथ पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म की राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लन ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें धनुष और मृणाल मुस्कुराते हुए एक फ्रेम में दिखे, जिससे इनकी जोड़ी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई।
क्या सच में डेट कर रहे हैं मृणाल और धनुष?
हालांकि, अब तक धनुष और मृणाल ठाकुर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन जिस तरह से दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं और पब्लिक अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि दाल में कुछ काला तो जरूर है।
आने वाली फिल्में
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगे, जो 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications