Dhanush और Mrunal के बीच शुरू हुआ नया फिल्मी रोमांस? उम्र का फर्क हर किसी को कर रहा है हैरान!

Mrunal Thakur-Dhanush Age Gap: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक नई जोड़ी के चर्चा जोरों पर हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या मृणाल ठाकुर को अपना प्यार मिल गया है? क्या साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें सही हैं?
मृणाल और धनुष का हाथों में हाथ
ये अटकलें तब शुरू हुईं जब 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर नाइट से दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में मृणाल और धनुष एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच की नजदीकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
इस वायरल वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फैंस के बीच हलचल मच गई। एक यूजर ने लिखा - "क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?" वहीं किसी और ने कहा - "शायद सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।" इतना ही नहीं, Reddit पर एक थ्रेड में इन दोनों के जॉइंट Spotify अकाउंट की बात भी सामने आई, जिससे यह अफवाह और भी तेज हो गई।
कई बार साथ आए नजर
गौर करने वाली बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों। मृणाल ठाकुर को आनंद एल. राय की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप-अप पार्टी में भी धनुष के साथ देखा गया था, जहां उन्होंने धनुष और टीम के साथ सेल्फी भी ली थी। हालांकि, अभी तक ना धनुष और ना ही मृणाल ने इन अफवाहों पर कोई बयान दिया है।
धनुष और मृणाल का एज गैप
अब बात करते हैं दोनों के एज गैप (उम्र के फर्क) की। धनुष का जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ था, और वो हाल ही में 42 साल के हुए हैं। दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर ने 1 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। यानी दोनों के बीच लगभग 9 साल का अंतर है।
क्या ये नया बॉलीवुड कपल है या फिर सिर्फ एक अफवाह? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इंटरनेट पर इस जोड़ी की चर्चाएं जोरों पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











