मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच 10 महीने में ही आ गई दूरियां? ब्रेकअप की खबर से फैन्स हुए उदास!
Mrunal Thakur Dhanush Breakup: पिछले कुछ वक्त से धनुष और मृणाल ठाकुर की डेटिंग को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अब इन चर्चाओं ने एक नया मोड़ ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ही एक्टर्स अब अलग हो चुके हैं। ना तो धनुष और ना ही मृणाल ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह डेट कर रहे हैं या फिर उनका ब्रेकअप हो चुका है।

क्यों उड़ी धनुष और मृणाल की डेटिंग की खबर?
धनुष और मृणाल ठाकुर की डेटिंग की खबर तब सामने आई जब सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में एक्टर शामिल हुए थे। फिल्म में मृणाल ठाकुर ने अजय देवगन के साथ में लीड किरदार निभाया था। इवेंट के एक वीडियो में धनुष और मृणाल को साथ में देखा जा रहा था। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी।
अफवाहें इतनी ज्यादा तेज तब हुई जब मृणाल को धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप-अप पार्टी में देखा गया था। मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो किया हुआ था। जिसे देखने के बाद में फैन्स का ध्यान उनकी तरफ गया।
धनुष और मृणाल का हुआ ब्रेकअप?
फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट की माने तो अब मृणाल और धनुष का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कभी भी और दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। इसी के चलते ब्रेकअप की बात की पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने दिया था ये जवाब
मृणाल ने पहले भी इन डेटिंग की खबरों को नकार दिया था। धनुष को वह अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताती हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि सन ऑफ सरदार तू के प्रीमियर के दौरान धनुष के आने का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए क्योंकि उन्हें अजय देवगन ने इस इवेंट में इनवाइट किया था।
मृणाल ठाकुर कई बार इस बात की सफाई दे चुकी है कि वह चाहते हैं कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बजाय उनकी फिल्मों और उनकी परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करें। उन्होंने यह भी कहा था कि अभी वह अपने काम पर फोकस कर रही है और जब उन्हें सच में प्यार हो जाएगा तो वह इस बारे में खुलकर बात भी करेंगी।
महीनों तक चली थी मृणाल और धनुष की डेटिंग की अफवाह
इन सबके बावजूद भी धनुष और मृणाल को लेकर काफी सारे लोगों के बीच में दिलचस्पी भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कई महीनो तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद में अब उनकी ब्रेकअप की खबर सामने आई।


Click it and Unblock the Notifications