Mrunal Thakur और Dhanush रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म? एक्ट्रेस ने एक्टर की बहनों को सोशल मीडिया पर किया फॉलो!

Mrunal Thakur Dhanush relationship: बॉलीवुड में इन दिनों एक नई जोड़ी की खबरें जोर पकड़ रही हैं - मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष। हाल ही में दोनों को एक साथ कई जगह देखा गया, जिससे फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भले ही दोनों स्टार्स ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी और पब्लिक अपीयरेंस कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
क्या मृणाल धनुष की फैमिली से मिल चुकी हैं?
ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर ने हाल ही में धनुष की दो बड़ी बहनों- डॉ. कार्तिका कार्तिक और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। दिलचस्प बात ये है कि धनुष की दोनों बहनों ने भी मृणाल को फॉलो किया है। यह सोशल मीडिया इंटरैक्शन उस वक्त हुआ, जब दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। माना जा रहा है कि यह इशारा है कि मृणाल अब धनुष के परिवार के करीब आ चुकी हैं।
स्पॉट हुए कई इवेंट्स में साथ
इस अफवाह को और हवा तब मिली जब मृणाल और धनुष को 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग पर एक साथ देखा गया। इसके पहले मृणाल को धनुष की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप पार्टी में भी स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं, जून में मुंबई में काजोल की फिल्म 'मां' के प्रीमियर पर भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आई थी।
क्या वाकई में डेट कर रहे हैं दोनों?
News18 Showsha को एक करीबी सूत्र ने बताया- 'हां, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अभी यह रिश्ता नया है और दोनों इस बारे में पब्लिक या मीडिया के सामने कुछ भी कहने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, वे इस रिश्ते को लेकर सहज हैं और बाहर साथ दिखने में हिचकिचाते नहीं। उनके दोस्त भी इस रिश्ते को लेकर काफी पॉजिटिव हैं क्योंकि दोनों की सोच और लाइफ वैल्यूज़ काफ़ी मिलती-जुलती हैं।'
स्पॉटिफाय प्लेलिस्ट में भी साथ
रेडिट पर एक अनकन्फर्म पोस्ट के मुताबिक, मृणाल और धनुष ने साथ में एक जॉइंट स्पॉटिफाय प्लेलिस्ट भी बनाई है। यह बात उनके रिश्ते की गहराई को और भी मजबूत करती है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धनुष का बीता हुआ रिश्ता
गौरतलब है कि धनुष की शादी पहले ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी, जिनसे उन्होंने 18 साल बाद 2022 में अलग होने का ऐलान किया था। दोनों के दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं। दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर ने कभी अपने रिलेशनशिप्स पर खुलकर बात नहीं की है।
अब देखना ये होगा कि क्या ये खूबसूरत जोड़ी जल्द अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेगी या फिर ये महज एक अफवाह बनकर रह जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











