..................... Mrunal Thakur ने ले लिया बड़ा फैसला, बॉलीवुड में नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री के हीरो से करेंगी शादी? Mrunal Thakur all set to tie knot with Telugu Actor? Allu Arvind reveals in a Award show - Hindi Filmibeat

Mrunal Thakur ने ले लिया बड़ा फैसला, बॉलीवुड में नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री के हीरो से करेंगी शादी?

mrunal thakur

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जो कि उस वक्त फिल्म पिप्पा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं, वो किसी और कारण से भी चर्चा में आ गई हैं। पता चला है कि अभिनेत्री काफी जल्दी शादी करने वाली हैं।

खबरें हैं कि मृणाल ठाकुर एक एक्टर से ही शादी करेंगी लेकिन मजेदार बात ये है कि वो बॉलीवुड एक्टर नहीं है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल काफी समय से एक तेलुगू एक्टर से प्यार करती हैं और अब उनको हमसफर बनाने का फैसला कर चुकी हैं।

इस बात का खुलासा फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने एक पुरस्कार समारोह के दौरान किया था। उन्हें फिल्म सीता रामम में अपने बेहतरीन अभिनय कौशल के लिए मृणाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान करना था।

इस शो पर अरविंद ने मृणाल को जल्द शादी करने का आशीर्वाद दिया था और कहा था कि, ''मैं चाहता हूं कि वह हैदराबाद में बस जाएं।" हालांकि वो तेलुगू एक्टर कौन है इसको लेकर खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इस राज से पर्दा उठाती हैं।

मृणाल ठाकुर काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। हाल ही में उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिनमें वो उसके बेहद हॉट लग रहीं थीं और ये बिकिनी तस्वीरें थीं।

उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। काफी कम देखा जाता है कि मृणाल इस तरह से बोल्ड होती हैँ। वो अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल उनके फैंस को इंतजार है कि वो पिप्पा में किस तरह का रोल करती दिखेंगी।

Read more about: mrunal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X