Mrs Universe 2025: भारत की बहू ने रच दिया इतिहास! शैरी सिंह के सिर सजा मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज

Mrs Universe 2025

Mrs Universe 2025: भारत के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि शैरी सिंह ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिसेज यूनिवर्स 2025 में ताज जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रतियोगी ने यह खिताब हासिल किया हो। बता दें कि इस बार मिसेज यूनिवर्स 2025 का 48वां संस्करण था। जो की फिलीपींस के मनीला स्थित ओकाडा में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 120 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। ताज जीतने के बाद शैरी सिंह ने जजेज का दिल अपने स्पीच से जीत लिया शैरी ने अपनी स्पीच में महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।

ये है विजेताओं की लिस्ट

बता दें कि इस प्रतियोगिता में शैरी सिंह विनर रहीं। फर्स्ट रनर अप- सेंट पीटर्सबर्ग रहीं। सेकेंड रनर अप- फिलीपींस, तीसरी रनरअप- एशिया और चौथा स्थान रूस को प्राप्त हुआ।

शैरी ने दी इमोशनल स्पीच

जैसे ही शैरी सिंह के सिर पर ताज सजा वह भावुक हो उठीं उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनके अकेले की जीत नहीं है। यह जीत हर उस महिला की है जिसने अपने सपनों को अपनी सोच के परे जिया है। मैं हमेशा से ही दुनिया को यह दिखाना चाहती थी कि सिर्फ सुंदरता ही नहीं ताकत, दयालुता, समझदारी भी सुंदरता की परिभाषा कही जाती है। मिसेज यूनिवर्स की यह प्रतियोगिता भी सिर्फ बाहरी सुंदरता नहीं देखती है। बल्कि यह सुंदरता के साथ ही देखती है आपकी बुद्धिमत्ता, आपके भाव, आपकी सामाजिक सोच आपकी जिम्मेदारियां। इस प्रतियोगिता में इस बार ऐसी महिलाओं आई हैं जो कई अनेक क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं यह एक बड़े बदलाव को दिखाती है।

नेशनल डायरेक्टर उर्मिमाला बोरुआ ने की शैरी की तारीफ

बता दें कि यूएमबी पेजेंट्स की नेशनल डायरेक्टर उर्मिमाला बोरुआ ने कहा कि- मुझे शैरी सिंह की मेहनत पर विश्वास था उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने भारत का नाम गौरवान्वित किया है। शैरी सिंह उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं जो आत्मविश्वास के साथ देश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X