श्रीलंका में छत्तीसगढ़ की चेतना ने दिखाया अपना जलवा, जीता मिसेज इंडिया का ताज

Mrs. India Ink Season 4: इस बार श्रीलंका में आयोजित हुए 'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता के दौरान चांपा, छत्तीसगढ़ की चेतना जोशी तिवारी को मिसेज इंडिया चुना गया। इस प्रतियोगिता में देश विदेश की 75 महिलाओं ने भाग लिया। देश में इस वक्त मिसेज इंडिया को लेकर काफी खुशी जताई जा रही है, सोशल मीडिया चेतना को सभी बधाई दे रहे हैं।
चेतना ने जीती प्रतियोगिता-
श्रीलंका में आयोजित हुई 'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से जहां मिसेज चेतना जोशी तिवारी मिसेज इंडिया चुनी गई, वहीं डॉक्टर दिशा आर शेट्टी फर्स्ट रनर अप, सोहिनी रोहरा सेकंड रनर अप, निकिता सत्या थर्ड रनर अप और रूही मरजारा फोर्थ रनर अप चुनी गई।
'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा दुनिया भर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान निष्पक्ष चयन के लिए जजों के पैनल में मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव शामिल रही।
'मिसेज इंडिया इंक' का आयोजन साल 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुनी मोहनी शर्मा करती हैं। उनका मानना है कि ऐसे मंच से शादीशुदा महिलाओं के सपने को एक उड़ान मिलेगा। जो महिलाएं अपने जीवन में कुछ करना चाहती है, ऐसी महिलाओं को यह मंच प्रोत्साहित करता है।
मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ऐसी महिलाओं के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जाए जो अपनी प्रतिभा को दिखाना तो चाहती हैं,लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिलता। खैर सोशल मीडिया पर फिलहाल चेतना को सभी बधाई दे रहे हैं और काफी तेजी से वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












