..................... Mrs India Galaxy 2024 Winner Rinima Borah Reveals Her Ex Boyfriend Forced To Eat Beaf - Hindi Filmibeat

'मुझे बीफ खिलाया...' जब इस हसीना को मुस्लिम बॉयफ्रेंड के कारण झेलना पड़ा लव जिहाद, बोलीं- नमाज़ पढ़ाई गई...

Rinima Borah On Love Jihad

Rinima Borah On Love Jihad: मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2024 के विनर रह चुके रिनिमा बोराह इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरीके से उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनको जबरदस्ती बीफ खिलाया था और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया था।

रिनिमा बोराह ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनको काफी ज्यादा टॉर्चर किया था। अस्मिया यूट्यूबर Aboyob Bhuyan के साथ पॉडकास्ट के दौरान रिनिमा बोराह ने हैरतअंगेज खुलासा किया और बताया कि पिछले 16 सालों से उन्होंने एब्यूज होने का दर्द भी सहन किया है।

रिनिमा बोराह ने इस दौरान कहा कि "इन सभी चीजों को भुलाने के लिए मुझे कई साल लगे। रोज मैं खुद को यही समझती हूं कि अब वह दिन जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आज भी काफी सारे लोग ऐसे हैं जो यही कहते हैं कि मेरी ही गलती थी। इसी के चलते मेरी खुद से लड़ाई एक बार फिर से शुरू हो जाती है।"

रिनिमा बोराह बताया कि "सिर्फ 16 साल की उम्र में मैं पढ़ाई के लिए बेंगलुरु चली गई और मेरा पहला रिलेशनशिप भी एक मुस्लिम लड़के के साथ में रहा। जब वह मुझको गाली देता था तो मैं यही सोचती थी की माता-पिता की तरह मेरे भले के लिए ही वह कह रहा है। जिस तरीके से वह मेरे साथ में बर्ताव किया करता था मैं उसको तालिबान कहा करती थी।"

रिनिमा बोराह ने कहा कि "वो मुझे मरता था और मुझे बीफ भी खिलाता था। आज भी मुझे वह दिन याद है। उसके माता-पिता ने मुझे बीफ खाने के लिए मजबूर कर दिया था और मेरा नाम बदलकर आयशा हुसैन कर दिया था। मुझे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करते थे और लव जिहाद जैसी मेरी स्थिति बन गई थी।"

रिनिमा बोराह ने बताया कि "आज भी वह मेरा पॉडकास्ट देख रहा होगा और वह मुझे धमकाते हुए कहा करता था कि मुझे छोड़ोगी तो मैं तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा।" अब रिनिमा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद पहले तो लव जिहाद के ऊपर बयान दिया और फिर मुकर गई और कहा कि धर्म के मामले को एंडोर्स ना किया जाए

Read more about: rinima borah bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X