Mrs Chatterjee vs Norway- विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने किया फिल्म का रिव्यू, कही ऐसी बात!

काफी समय से अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे खबरों का हिस्सा है और लोग इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इस फिल्म को देख लिया है और फिल्म को लेकर दोनों के पहले रिव्यू सामने आए हैं। जी हां, विकी और कैटरीना ने इस फिल्म को एक साथ देखा है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको फिल्म काफी पसंद आई है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इस फिल्म को देखने के बाद लिखा,
"ऐसे परिवारों के लिए आपका भी दिल बाहर आ जाता है, जो वास्तव में इस मुश्किल परीक्षा से गुजरे हैं! फिल्म में इसे काफी अच्छी तरह से बताया गया है। रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे देखने के बाद असली 'मिसेज चटर्जी' रो पड़ीं।''
इसके अलावा विकी ने कहा "अपनी आत्मा को बाहर निकालने के लिए रानी मुखर्जी को सलाम। निखिल आडवाणी।'' जैसे ही दोनों का ये पोस्ट सामने आया लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और रानी मुखर्जी की भी तारीफ कर रहे हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि रानी काफी शानदार अदाकारा हैं और अक्सर अच्छी फिल्में ही करती हैं। उन्होने मर्दानी और मर्दानी 2 जैसी फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि रानी मुखर्जी उन कलाकारों में से एक हैं जो कि अपने दम पर फिल्म को हिट करवाती हैं।
काफी समय से उन्होने कोई ऐसी फिल्म नहीं की है जिसमें वो किसी हीरो के साथ हीरोइन के किरदार में नजर आईं होँ। उन्होने सोच लिया है कि वो ऐसे किरदार ही करेंगी जो कि बिल्कुल अलग होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











