..................... Mrs Chatterjee Vs Norway ट्रेलर: दमदार कहानी के साथ दिखेंगी रानी मुखर्जी, यहां जानें क्या थी रियल घटना | Mrs Chatterjee Vs Norway trailer out now, Rani Mukerji fights against an entire nation in this powerful film - Hindi Filmibeat

Mrs Chatterjee Vs Norway ट्रेलर: दमदार कहानी के साथ दिखेंगी रानी मुखर्जी, यहां जानें क्या थी रियल घटना

mrs-chatterjee-vs-norway-trailer-out-rani-mukerji-fights-against-an-entire-nation-in-powerful-film

Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer: रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। आशिमा छिब्बर निर्देशित फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब रिलीज हो गया है.. और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की कहानी दिल दहला देती है।

बॉलीवुड की क्वीन रानी मुखर्जी ने बार-बार अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया है। इस बार वो एक मजबूत महिला की भूमिका निभाते हुए दिखेंगी, जो अपने बच्चों के लिए पूरे नॉर्वेजियन सरकार के खिलाफ लड़ती हुई दिखाई देती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, रानी मुखर्जी कहती हैं, "मेरे लिए मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे बेहद खास फिल्म है। मैं ट्रेलर पर अपने फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।"

शारिक पटेल (सीबीओ, ज़ी स्टूडियोज़) कहते हैं, "ज़ी स्टूडियोज कंटेंट से प्रेरित और उत्तेजक कहानियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' बिल्कुल सही फिल्म है। ऐसी महत्वपूर्ण फिल्म पर रानी और एम्मे (एमी एंटरटेनमेंट) के साथ साझेदारी करने पर हमें खुशी है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो एक मां की कठिनाई को व्यक्त करता है।"

ज़ी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस रियल घटना पर बनी है फिल्म

बता दें, ये फिल्म सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी है, जब वो अपने पति के साथ नॉर्वे गई थीं। मई 2011 में नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज (CWS) ने नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय कपल अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य के दोनों बच्चों अभिज्ञान और ऐश्वर्या को अपनी कस्टडी में ले लिया था। कारण बताया कि कपल को बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव नहीं है.. वो बच्चों को हाथ से खाना खिलाते हैं और साथ सुलाते हैं। CWS ने फैसला सुनाया कि दोनों बच्चे 18 साल की उम्र तक फोस्टर केयर में रहेंगे। अनुरूप और सागरिका को उन्हें देखने तक की अनुमति नहीं थी। इसके बाद कपल ने कई विरोध किए और कई मुद्दों पर रोशनी डाली थी जिसमें नस्लवाद, महिलाओं और बच्चों का मेंटल हेल्थ, और बहुत कुछ शामिल है। दो- तीन साल की कड़ी लड़ाई के बाद सागरिका को अपने बच्चे वापस मिल गए। इसी लड़ाई को रानी मुखर्जी इस फिल्म में दिखाने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X