Mrs. Chatterjee vs Norway: रानी मुखर्जी की फिल्म पर भड़के नॉर्वे एम्बेसडर, कहा- बिल्कुल गलत है ये

By Filmibeat Desk
mrs-chatterjee-vs-norway-norwegian-ambassador-criticises-rani-mukerji-film-calls-it-completely-false

Mrs. Chatterjee vs Norway: आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी, रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक रियल घटना पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने दो बच्चों के लिए पूरे नॉर्वे के कानून से लड़ पड़ती है। बहरहाल, फिल्म पर अब नॉर्वे के एम्बेसडर ने आपत्ति जताई है।

भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर हंस जैकब फ्रेडनलिंड हैं, जिन्होंने फिल्म के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये एक फिक्शनल स्टोरी है। उन्होंने कहा, "फिल्म नॉर्वे को गलत तरीके से दिखा रही है। इस कहानी में नॉर्वे के बारे में पूरी तरह से गलत नैरेटिव बनाया गया है। साथ ही, फिल्म में कई फैक्ट्स भी गलत बताए गए हैं।"

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हंस जैकब फ्रेडनलिंड ने कहा, "ये फिल्म फैमिली लाइफ में नॉर्वे के विश्वास और विभिन्न संस्कृतियों के प्रति हमारे सम्मान को गलत तरीके से दर्शाता है। फिल्म देखने से ऐसा लग रहा है कि इस केस में दोनों देशों के बीच का कल्चरल डिफरेंस सबसे बड़ी समस्या थी। लेकिन, ऐसा नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा क्रिएटिव लिबर्टी ली गई है। मैं ये कह सकता हूं कि इन बच्चों को साथ एक ही बिस्तर पर सोने और हाथ से खाना खिलाने की वजह से अल्टरनेटिव केयर में नहीं भेजा गया था। ऐसा किसी भी केस में नहीं होता है। हम भी अपने बच्चों को हाथ से खाना खिलाते हैं।

इसके अतिरिक्त, सारे आरोप का खंडन करते हुए, एम्बेसडर ने कहा कि नॉर्वे का मानना है कि वैकल्पिक देखभाल जिम्मेदारी का विषय है न कि पैसा बनाने वाली संस्था।

क्या है रियल घटना

ये रियल लाइफ कहानी है सागरिका चक्रवर्ती की, जो अपने पति के साथ नॉर्वे शिफ्ट हुई थीं। मई 2011 में नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज (CWS) ने इस भारतीय कपल (अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य) के दोनों बच्चों अभिज्ञान और ऐश्वर्या को अपनी कस्टडी में ले लिया था। CWS ने फैसला सुनाया कि दोनों बच्चे 18 साल की उम्र तक फोस्टर केयर में रहेंगे। इसके बाद कपल ने काफी संघर्ष किया। पूरे मामले ने भारत और नॉर्वे के बीच एक राजनयिक विवाद भी खड़ा कर दिया था। तीन साल की कड़ी लड़ाई के बाद सागरिका को अपने बच्चे वापस मिल गए। इसी लड़ाई को रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दिखाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X