Box Office मिस्टर एक्स ने दो दिन में कमाए 9 करोड़!
इमरान हाशमी की फिल्म मिस्टर एक्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। आखिर फिल्म में इमरान हाशमी एक अदृष्य इंसान का किरदा जो अदा कर रहे हैं। मिस्टर एक्स ने दर्शकों को कहीं ना कहीं थोड़ा निराश भी किया क्योंकि फिल्म को लेकर जो सोच दर्शकों ने सजाई थी वो फिल्म में नहीं दिखाई दी।
बॉक्स ऑफिस पर भी मिस्टर एक्स की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही और फिल्म मात्र 4.50 करोड़ पर आकर रुक गयी। दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को मिस्टर एक्स का कुल कलेक्शन रहा 4.39 करोड़। मिस्टर एक्स ने कुल दो दिनों में करीब 8.89 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
मिस्टर एक्स को महाराष्ट्रा और नॉर्थ भारत की तरफ से काफी अच्छा कलेक्शन मिल रहा है जबकि कई मेट्रो सिटीज में मिस्टर एक्स काफी बुरी तरह से पिटी है। उम्मीद है कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन मिलाकर मिस्टर एक्स 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
फिल्हाल पहले सोमवार की अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार मिस्टर एक्स का कुल कलेक्शन 4 करोड़ तक होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications












