Box office 40 करोड़ की मिस्टर एक्स ने तीन दिन में कमाए 14 करोड़
इमरान हाशमी की फिल्म मिस्टर एक्स करब 40 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन फिल्म ने अभी तक सिर्फ 14 करोड़ तक का ही कलेक्शन किया है। इसके अलावा सेटेलाइट और म्यूसिक से भी मिस्टर एक्स को करीब 27 करोड़ की कमाई हुई है और उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में मिस्टर एक्स 40 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर ही जाएगी।

हालांकि अभी तक मिस्टर एक्स के कलेक्शन में वो तेज देखने को नहीं मिली है जो कि इमरान हाशमी की फिल्मों को अक्सर मिलती है। इसके पीछे एक वजह ये भी हो सकती है कि इस बार इमरान ने एक्सपेरिमेंट करते हुए एक साफ सुथरी फिल्म बनाई है जिससे शायद उनके फैंस कहीं ना कहीं निराश हुए हैं।
खैर मिस्टर एक्स ने शुक्रवार को 4.5 करोड़, शनिवार को 4.39 करोड़ और रविवार को करीब 5.1 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर पहले वीकेंड मिस्टर एक्स ने 14 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना होने के चलते उम्मीद है कि मिस्टर एक्स का कलेक्शन बढ़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











